Solan News सरिया, कटिंग मशीन सहित अन्य सामान चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार

Crime Solan

Dnewsnetwork

शहर के साथ लगते शामती क्षेत्र से सरिया, कटिंग मशीन का ब्रेकर सहित अन्य सामान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। एसपी साईं दत्तातरे बार्मा ने बताया कि शामती निवासी विजेन्द्र सिंह ने पुलिस थाना सदर सोलन (Solan )में शिकायत दर्ज करवाई कि उन्होंने जटोली कोठों रोड के सामने प्लॉट कटिंग का कार्य लगा रखा है, जहां कटिंग के लिए मशीन स्थापित की गई थी। मंगलवार शाम जब वह कार्य स्थल पर पहुंचे तो पाया कि कटिंग मशीन का ब्रेकर (सील सहित), जिसे मशीन से निकालकर नीचे रखा गया था, चोरी हो चुका था। इसके अतिरिक्त, मौके पर रखी लोहे की पानी की लगभग सात पाइपों के टुकड़े भी गायब पाए गए। इसके अतिरिक्त घटनास्थल के समीप रहने वाली एक महिला ने भी बताया कि उसके घर से सरियों के दो बंडल चोरी हुए हैं। जब इन्होंने अपने साथियों के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें 3 व्यक्ति सरिया ले जाते हुए दिखाई दिए। जिस पर पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया । तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई जिस पर पुलिस थाना सदर सोलन की टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त एक आरोपी मुश्ताक मुहम्मद उर्फ सोनू खान निवासी गांव चमरोग सोलन उम्र 40 वर्ष को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

News Archives

Latest News