Solan News तीसरे दिन जारी रहा पटवारियों का धरना

Others Politics Solan


DNN सोलन, 3 मार्च : स्टेट कैडर करने के विरोध में सोलन में पटवारी हड़ताल पर चल रहे है इसके कारण लोगों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। राजस्व विभाग से बनने वाले विभिन्न प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे है। वहीं अन्य कार्य भी लटक गए है। इसी कड़ी में सोलन को सोलन तहसील में पटवारियों ने अपना धरना जारी रखा। तीसरे दिन भी सोलन तहसील के तहत विभिन्न पटवारखानों में तैनात पटवारियों ने तहसील कार्यालय पर धरना दिया और नारेबाजी भी की। मंगलवार से पटवारी मिली सचिवालय पर धरने पर बैठेंगे और अब उपमंडल स्तर का धरना सोलन में शुरू होगा।

News Archives

Latest News