DNN सोलन, 4 जनवरी
सोलन में एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पुलिस चौकी शहर सोलन में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से सूचना दी कि एक व्यक्ति को उपचार इलाज के लिए अस्पताल सोलन लाया गया है जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर पुलिस चौकी शहर की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच करने पर उक्त व्यक्ति की पहचान गुरमेज सिंह निवासी गांव नयानगर सुबाथू के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा मृतक के शव का उसकी पत्नी व अन्य लोगों के समक्ष निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के दौरान मृतक जिस फर्श पर मुंह के बल पड़ा था उस तरफ बाई आंख के पास सूजन व हल्का खून निकलना पाया गया। इसके अतिरिक्त उसके शरीर के अन्य हिस्से में किसी भी तरह के कोई चोट निशान नहीं थे। जांच में पाया गया कि मृतक गुरमेज सिंह लगभग 7-8 वर्षों से ठोडो ग्राउड के समीप टैट हाउस में काम करता था । शाम को करीब सवा 6 बजे मृतक गुरमेज सिंह दुकान की ऊपर वाली मंजिल में खाना बनाने चला गया था। उसके उपरांत कुछ समय बाद जब दुकान में काम करने वाला उसका एक अन्य साथी ऊपर वाली मंजिल के उक्त कमरा में गया तो उसे गुरमेज सिंह मुंह के बल अचेत अवस्था में पड़ा मिला। जिस पर उसके साथी उसे उपचार के लिए तुरन्त क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले गए जहां पर चिकित्सक ने उसे चैक करने के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।















