DNN सोलन
एक व्यक्ति द्वारा सोलन के एक बैंक से करीब डेढ करोड रुपए का लोन लिया गया लेकिन जब व्यक्ति ने लोन वापस नहीं किया और बैंक ने रिकवरी के लिए कार्रवाई की तो खुलासा हुआ कि व्यक्ति द्वारा बैंक में प्रस्तुत किए गए कागजात जमाबंदी फर्जी है ऐसे में अब पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच करने के बाद आरोपी के खिलाफ पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामला सोलन शहर के जाने-माने बघाट बैंक से जुड़ा है। एसपी गौरव सिहं ने बताया कि हरीश कुमार ब्रांच हेड बघाट-को ऑपरेटिव बैंक राजगढ़ रोड सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई कि बैंक द्वारा सत्य प्रकाश निवासी ठियोग को फ्लैट निर्माण के लिए 21 अक्तूबर, 2016 को 55 लाख रुपए व दिनांक 19 दिसंबर, 2017 को एक करोड़ रुपए का लोन मंजूर किया गया था, लेकिन सत्य प्रकाश ने लोन की अदायगी न की जिस पर बैंक ने बकाया ऋण राशि वसूलने के लिए उचित कार्यवाही शुरू की और इस दौरान बैंक को राजस्व प्राधिकरण से पता चला कि सत्य प्रकाश द्वारा बैंक में पेश किए गए कागजात और जमाबंदी भी फर्जी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।















