MC OFFICE के महिला TOILET में ताकाझांकी FIR

Crime Himachal News Solan

DNN सोलन
सोलन के एक सरकारी कार्यालय के एक चौकीदार को महिला शौचालय में ताकाझांकी करने के चक्कर में हवालात की हवा खानी पड़ी। मामला सोलन नगर परिषद में मंगलवार को सामने आया है। यहां के एक शौचालय में जब युवतियां शौच करने गई तो उन्हें आभास हुआ कि उन्हें कोई देख रहा है। इस पर वे चिल्लाई तो यहां से एक व्यक्ति भागा और एक कमरे में घूस गया। युवतियों ने भी हिम्मत दिखाते हुए कमरे को बाहर से बंद कर दिया और पुलिस को फोन किया। पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद नगर परिषद पहुंची और मामले की जांच की। कमरे का कुंडा खोलने पर अंदर छीपा हुआ व्यक्ति नप का ही चौकीदार निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया है। एसपी मोहित चावला ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच चल रही है।

News Archives

Latest News