SOLAN 26 में से 21 की रिपोर्ट नेगेटिव, 5 की रिपोर्ट आनी शेष

Others Solan

DNN सोलन

जिला से आज कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 163 व्यक्तियों के रक्त नमूने केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। यह जानकारी आज यहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने दी। डॉ. गुप्ता ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ से 75, नागरिक अस्पताल बद्दी से 61, ईएसआई अस्पताल काठा से 09, नागरिक अस्पताल अर्की से 10 तथा क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 08 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं।
उन्होंने कहा कि गत दिवस भेजे गए 26 सैम्पल में से 21 की कोरोना संक्रमण जांच की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। 05 सैम्पल की रिपोर्ट आनी शेष है। डॉ. गुप्ता ने सभी से आग्रह किया कि खांसी, जुखाम, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर शीघ्र समीप के स्वास्थ्य संस्थान से सम्पर्क करें। इस सम्बन्ध में किसी भी सहायता के लिए हैल्पलाईन नम्बर 104 तथा दूरभाष नम्बर 221234 पर सम्पर्क किया जा सकता है। 

News Archives

Latest News