SOLAN 209 रक्त नमूनों में से 204 की रिपोर्ट नेगेटिव, 5 सैम्पल की होगी पुनः जांच

Others Solan

DNN सोलन

जिला से आज कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 273 व्यक्तियों के रक्त नमूने केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। यह जानकारी आज यहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.एन.के गुप्ता ने दी।
डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इन 273 रक्त नमूनों में से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ से 121, नागरिक अस्पताल बद्दी से 46, ईएसआई काठा से 10, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 31, एमएमयू कुम्हारहट्टी से 06, नागरिक अस्पताल अर्की से 17, ईएसआई परवाणू से 14 तथा ईएसआई झाड़माजरी से 28 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं।
उन्होंने कहा कि गत दिवस भेजे गए 209 रक्त नमूनों में से 204 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। 05 सैम्पल को पुनः जांच के लिए भेजा जा रहा है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वाले लोगों से आग्रह किया कि वे क्वारेनटाइन सम्बन्धी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें। उन्होंने कहा कि इन नियमों की अनुपालना न केवल बाहर से आने वाले व्यक्तियों के परिवारों अपितु समाज को किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाने में सहायक सिद्ध होगी।
डाॅ. गुप्ता ने सभी से आग्रह किया कि खांसी, जुखाम, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर शीघ्र समीप के स्वास्थ्य संस्थान से सम्पर्क करें। इस सम्बन्ध में किसी भी सहायता के लिए हैल्पलाईन नम्बर 104 तथा दूरभाष नम्बर 221234 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News