#solan 2 जुलाई को सोलन व कण्डाघाट में बिजली रहेगी बंद

Others Solan

DNN सोलन

30 जून। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 जुलाई, 2021 को सोलन (Solan) के सपरून (saproon) स्थित 132/33 केवी विद्युत उप केन्द्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता (Vikas Gupta) ने दी।
विकास गुप्ता ने कहा कि इस कारण 02 जुलाई, 2021 को सोलन शहर के विभिन्न हिस्सों, चम्बाघाट, बड़ोग तथा कण्डाघाट में प्रातः 09.30 बजे से सांय 06.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि 02 जुलाई, 2021 को सोलन शहर के (Mall Road) माल रोड, अप्पर बाजार, पुराना उपायुक्त कार्यालय, आनंद काॅम्पलेक्स, न्यायालय परिसर, पीडब्लयूडी कालोनी, कलीन, सेर कलीन, सन्नी साईड, विवान्ता माल, मैसर्ज पैरागान, चिल्ड्रन पार्क, पुस्तकालय, मैसर्ज हिमानी, जौणाजी, शिल्ली, अश्वनी खड्ड, दामकड़ी, फशकना, फ्लाई, हरट, ब्रूरी, सलोगड़ा, मनसार, गलोथ, गण की सेर, कोधारी, कोठी, कथोग, बजरोल, नडोह, शामती, डमरोग, आॅफीसर काॅलोनी, कोटलानाला, कथेड़, मिनी सचिवालय एवं आस-पास के क्षेत्रों में प्रातः 09.30 बजे से सांय 06.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
चम्बाघाट क्षेत्र में 02 जुलाई, 2021 को चम्बाघाट चैक, फाॅरेस्ट कालोनी, फ्रेंडस कालोनी, करोल विहार, एनआरसीएम, बेर खास, बेर गांव तथा आस-पास के क्षेत्रों में प्रातः 09.30 बजे से सांय 06.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि बड़ोग में 02 जुलाई, 2021 को बड़ोग, आंजी, शमलेच, नगाली, कोरांे कैंथड़ी, लगहेचघाट, बाड़ा, कलोल, देहूंघाट, रबौण, तार फैक्ट्री, कायलर, लवीघाट, घट्टी, हाऊसिंग बोर्ड तथा आस-पास के क्षेत्रों में प्रातः 09.30 बजे से सांय 06.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विकास गुप्ता ने कहा कि कण्डाघाट क्षेत्र में 02 जुलाई, 2021 को डेढघराट, परोथा, शिवालिक बाई मेटल, मही, डोलक, चायल रोड (कण्डाघाट), डुमैहर, कोठी बारा, कून, कोट कदौर, बोधन, हिन्नर, कुरगल, टिक्करी, टणांजी, कन्नौडी, घेवा, हुक्कल तथा आस-पास के क्षेत्रों में प्रातः 09.30 बजे से सांय 06.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने उक्त क्षेत्रों के निवासियों से उक्त अवधि में सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *