#Solan 19 पुरुष सहित 06 महिला कोरोना वायरस की चपेट में

Baddi Baddi + Doon Kasauli Nalagarh Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

07 जनवरी। जिला सोलन में गुरुवार को 25 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को 501 सैम्पल जांचे गए है। इन सैम्पलों में से 261 सैम्पल सीआरआई कसौली में आरटीपीसीआर के जरिए जांचे गए, जिनमे से 15 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 241 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से 236 सैम्पलों की जांच की गई, जिनमे से 09 सैम्पल पॉजिटिव व 227 सैम्पल नेगेटिव आई है। ट्रुनेट के जरिए जांचे गए 02 सैम्पलों में एक पॉजिटिव व एक की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

उधर, सीआरआई कसौली में 05 सैम्पल व एमएमयू में 02 सैम्पलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

गुरुवार को आए नए मामलों में 19 पुरुष व 06 महिलाएं संक्रमित हुई है। इनमे सोलन से 09, बद्दी से 04, नालागढ़ से 01, परवाणू से 02, एमएमयू से 01, धर्मपुर से 04, सुबाथू से 01, कसौली से 02 व बरोटीवाला से 01 मामला सामने आया है। इनमे आईएलआई कैटेगिरी के 14, एसएआरआई के 01, वालंटियर 08 व फ्लू के 02 मामलें है।

News Archives

Latest News