DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 जनवरी, 2020 को 11 केवी वाटर सप्लाई फीडर के आवश्यक मुरम्मत कार्य के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने दी।
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 17 जनवरी को इस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों चंबाघाट, बेर खास तथा एनआरसीएम के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति दोपहर 12.00 बजे से 1.00 बजे तक बाधित रहेगी।
उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।















