SOLAN 16 मार्च को विद्युत आपूर्ति बाधित

Others Solan
DNN सोलन
प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन कार्य के चलते 16 मार्च को विद्युत लाइनों का आवश्यक मुरम्मत व रखरखाव कार्य किया जाना है। इसके दृष्टिगत सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विपुल कश्यप ने आज यहां दी। 
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत सोलन शहर, रबौन, दियोठी, चम्बाघाट, शामती, बड़ोग, जौणाजी, सलोगड़ा, ब्रूरी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में 16 मार्च, 2019 को प्रातः 9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 16 मार्च को मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले दिन बाधित की जाएगी।
उन्होंने लोगों से इस अवधि के दौरान सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News