#solan 16 अप्रैल से आयोजित किए जाएंगे रोज़गार शिविर 

Others Solan

DNN सोलन

13 अप्रैल। जिला के ग्रामीण बेरोजगार युवाओं के लिए जिला के सभी विकास खण्डों में रोज़गार शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों मंे एसआईएस ट्रेनिंग अकादमी देहरादून द्वारा पात्रता पूर्ण करने वाले उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां जिला ग्रामीण विकास विभाग के उप निदेशक राजकुमार ने दी।
राजकुमार ने कहा कि यह शिविर प्रातः 10.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड कण्डाघाट में यह शिविर 16 अप्रैल, 2021, कुनिहार विकास खण्ड में 17 अप्रैल, 2021, धर्मपुर विकास खण्ड में 18 अप्रैल, 2021, सोलन विकास खण्ड में 19 अप्रैल, 2021 तथा नालागढ़ विकास खण्ड में 20 एवं 21 अप्रैल 2021 को आयोजित किए जाएंगे।
इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी देते हुए एसआईएस ट्रेनिंग अकादमी देहरादून के उप समादेशक रामकिशन सिंह ने कहा कि चयन के लिए इच्छुक उम्मीदवार दसवीं उत्तीर्ण होने चाहिएं। उम्मीदवारों की आयु 21 से 37 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चयनित उम्मीदवारों को एसआईएस ट्रेनिंग अकादमी देहरादून में 01 माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। नियुक्ति के उपरान्त उम्मीदवारों को स्थाई नियुथ्कत दी जाएगी।
अधिका जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 74560-26599 अथवा 83180-20726 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News