Solan 13 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित

Baddi + Doon Others Solan

Dnewsnetwork
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड बद्दी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 13 फरवरी, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता बद्दी दीपक वर्मा ने दी।
दीपक वर्मा ने कहा कि 13 फरवरी, 2026 को प्रातः 09.30 बजे से रात्रि 07.30 बजे तक दामोवाला, बटेड, बुरांवाला, पुलिस थाना बरोटीवाला, बरोटीवाला महाविद्यालय, लोअर बटेड, बाल्याण, टिपरा, बरोटीवाला, झाड़माजरी, शिवालिक नगर, दसोमाजरा, ऑलम्पिक चौक, सनसिटी, बद्दी बैरियर, मोतीए प्लाजा, मझोतु, सूरजपुर, दामोवाला, स्वराजमाजरा, सिक्का होटल, हनुमान चौक, जुडिकलन, लक्कड़ डिपू आदि क्षेत्रों तथा इन क्षेत्रों व फीडरों की औद्योगिक इकाइयों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि इसी दिन प्रातः 09.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक मलपुर, संधोली, पुलिस थाना बद्दी, भूड बस अड्डा, उपरला भूड, तहसील कार्यालय बद्दी, बद्दी अस्पताल, बद्दी वार्ड नम्बर 01, शीतलपुर आदि तथा इन क्षेत्रों की औद्योगिक इकाइयों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है

News Archives

Latest News