SOLAN 10 को समय से निपटा लें अपने जरूरी काम हो सकती है यह परेशानी

Others Solan

DNN सोलन (श्वेता)

प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 दिसंबर, 2018 को सोलन के सपरून स्थित 132 केवी उपकेंद्र में क्षमता वृद्धि के दृष्टिगत विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां प्रदेश विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता सीएस चावला ने दी।

सीएस चावला ने कहा कि विद्युत बोर्ड लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए सपरून स्थित उपकेंद्र की क्षमता में वृद्धि कर रहा है। इसके दृष्टिगत 10 दिसंबर, 2018 को कण्डाघाट विद्युत उपकेंद्र, ओच्छघाट विद्युत उपकेंद्र तथा सिरमौर जिला के सराहां स्थित विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति प्रात: 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक बाधित रहेगी। इन उपकेंद्रों के अधीन आने वाले सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि सोलन शहर के लिए कथेड़ स्थित विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति जारी रहेगी। आवश्यकतानुसार कथेड़ उपकेंद्र में भी प्रात: 10.00 बजे से 10.30 बजे तक तथा सांय 4.30 बजे से 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News