Solan 08 जनवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित

Others Solan
Dnewsnetwork
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 08 जनवरी, 2026 को 11 के.वी. रवौण फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता सोलन ने दी।
सहायक अभियंता ने कहा कि 08 जनवरी, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक डुंगा मोड़, ग्रीनवेली, देहूॅंघाट बाजार, आयुर्वैदिक अस्पताल, एल.आई.सी. ऑफिस, हाउसिंग बोर्ड फेस 1 और 2, एस.सी.ई.आर.टी रवौण, वशिष्ठ कॉलोनी और उसके आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि खराब मौसम एवं अन्य कारणों से उपरोक्त तिथि तथा समय में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News