Solan 08 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित

Others Solan

Dnewsnetwork

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 08 फरवरी, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।
राहुल वर्मा ने कहा कि 08 फरवरी, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक ओच्छघाट, नंदल, गवाहीली, दोलांजी, कालाघाट, टटूल, शूलिनी विश्वविद्यालय, मझोली, शमरोड़, धारों की धार, कोईघाट, बदलेच, जटोली, कोठों, मझगांव, पंडाह, नौणी विश्वविद्यालय और आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि खराब मौसम व किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उक्त तिथि व समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News