Solan 07 व 08 अप्रैल, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित

Others Solan

Dnewsnetwork
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड बद्दी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 07 व 08 अप्रैल, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता बद्दी दीपक वर्मा ने दी।
दीपक वर्मा ने कहा कि 07 अप्रैल, 2026 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक हाउसिंग बोर्ड, अमरावती, काठा, 11 के.वी. फीडर से संचालित सभी औद्योगिक इकाइयां, भटोलीकलां, हिलटॉप, दसोमाजरा, भटोलीखुर्द, भौनी भटोली, यूनिकेमचौक, यूनिकेम-1,2,3, औद्योगिक क्षेत्र भटोलीकलां, 66 के.वी. फीडर से संचालित बिरला टेक्सटाइल-2, पट्टा व गोयला इत्यादि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि 08 अप्रैल, 2026 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक साईं रोड, चाकां रोड, गुल्लरवाला, कुडुवाना, वर्धमान चौक, लेही, हाउसिंग बोर्ड, बसंती बाग, बिल्लांवाली, ओमेक्स, जूड़ीखुर्द भूपनगर, दकनुमाजरा, बद्दी मार्केट और 11 के.वी. फीडर से संचालित सभी औद्योगिक इकाइयों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News