Solan 03 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

Nalagarh Others

Dnewsnetwork
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड नालागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 03 फरवरी, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता नालागढ़ देवेंदर कौंडल ने दी।
देवेंदर कौंडल ने 03 फरवरी, 2026 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक मुख्य पंजैहरा, जोघों, बरूना, मस्तानपुरा, कश्मीरपुर, अन्दरोला, कुण्डलू, रिया, बगलेहर, पल्ली, नवा नगर, नवांग्राम, झझरा, कोटला, कल्याणपुर, बैरछा, बघेरा, सकेडी, जगतपुर, घरोटी, गुल्लरवाला, घोलोवाल, खिल्लियां, महादेव, भांगला, सोबन माजरा, मियांपुर आदि तथा औद्योगिक इकाइयां राना आटा चक्की, अकाल पाइप, नैना स्टोन क्रशर, जय माता स्टोन क्रशर, आर.पी. इंटरप्राइजेज, ठाकुर रूहानी स्टोन क्रशर, शिवालिक स्टोन क्रशर, जय माता स्टोन क्रशर, वेंकी-1 और 2, 33 के.वी. इंडैग रबर, 33 के.वी. पॉवर ग्रिड रेरू, 33 के.वी. ग्रीन लैम, 66 के.वी. अम्बुजा एवं 66 के.वी. सुनोक्स की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News