#solan 02 जुलाई को ओच्छघाट के साथ इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित

Others Solan

DNN सोलन

01 जुलाई। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 जुलाई, 2021 को 33 केवी सराहन फीडर को स्थानांतरित करने एवं रखरखाव कार्य के दृष्टिगत 33/11 केवी ओच्छघाट विद्युत उपकेन्द्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी।
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत ओच्छघाट, नौणी, धारों की धार, धरजा, कालाघाट, जटोली, कोठों, टटूल, डमरोग, अप्पर सूर्य विहार, बलाना व इसके आस-पास के क्षेत्रों में 02 जुलाई, 2021 को दोपहर 01.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
.0.

News Archives

Latest News