Solan हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर साइंस लेक्चरर एसोसिएशन का गठन

Others Solan

DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर साइंस लेक्चरर एसोसिएशन सोलन (Solan) कार्यकारिणी का गठन इलेक्शन कमेटी द्वारा ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से किया गया। इलेक्शन कमिश्नर दिनेश कुमार (Dinesh Kumar) ने बताया कि जिला सोलन के 30 से 32 सदस्य इस गूगल मीट में उपस्थित रहे और सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिला कार्यकारिणी के प्रधान पद के लिए मनोज मिश्रा (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बुखार) को चुना गया। उप प्रधान पद के लिए इंद्र सिंह ठाकुर (कोठी देवरा स्कूल) महासचिव पद के लिए धीरज परिहार (गर्ल्स स्कूल कुनिहार) वित्त सचिव पद के लिए भीम चंद (गुगाघाट स्कूल) संयुक्त सचिव पद के लिए पूजा अरोड़ा (कंडा स्कूल) व मीडिया प्रभारी पद के लिए मनोहर ठाकुर (मांगू स्कूल) को चुना गया ।

News Archives

Latest News