#solan स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया कोविड-19 टीकाकरण का शेड्यूल, मंगलवार को 686 ने लगाया टीका

Arki Baddi Baddi + Doon Himachal News Kasauli Nalagarh Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)

09 मार्च। जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोविड वैक्सीनेशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक जिला में बनाए गए 17 केंद्रों में वैक्सीनेशन होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीमें भी बनाई गई है। वैक्सीन लगाने के लिए जिला में 60 वर्ष से अधिक वर्ष कक आयु वाले लोग आगे आ रहे है और बीते दिनों की रिपोर्ट के मुताबिक भी 60 वर्ष से अधिक आयु वाले लोग कोविड-19 वैक्सीन के लिए आगे आए है।

रोजाना 500 से अधिक लोगों का हो हो रहा टीकाकरण

उधर, जिला में कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर अभियान में तेजी लाई गई है। रोजाना विभाग की टीमों द्वारा 500 से अधिक लोगों को कोविड-19 टीकाकरण किया जा रहा है और स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण के लिए बनाए गए टारगेट को पाने के लिए लोगों में जागरूकता ला रही है।

मंगलवार को 686 ने लगाया टीका
मंगलवार को भी जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला के 10 विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में 686 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगाई गई। हालांकि, विभाग ने मंगलवार को 12 सौ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन देर शाम तक 686 लोग ही टीकाकरण के लिए आगे आए है। इसमें 233 स्वास्थ्य कर्मी, 84 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी, 45 से 59 वर्ष के 39 व 60 वर्ष से अधिक 330 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।अभियान में लाई जा रही है तेजी

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए तेजी से अभियान चलाया गया है। विभाग द्वारा आगामी दिनों में जिला सोलन में बनाए गए 17 केंद्रों में कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार ही वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा।

यह है शेड्यूल

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मार्च माह में इन 17 केंद्रों में इस प्रकार टीकाकरण किया जाएगा। सिविल अस्पताल अर्की में 10मार्च, 15 मार्च, 17 मार्च, 20 मार्च, 22 मार्च, 24 मार्च,  25 मार्च, 30 मार्च, 31  मार्च, पीएचसी धुंदन में 24  मार्च, और 30  मार्च, पीएचसी नवगांव में 12 मार्च, 15  मार्च, 19 मार्च,22 मार्च,27 मार्च,31  मार्च,  ईएसआई  दाड़लाघाट में  12  मार्च, 16  मार्च, 22 मार्च, 26 मार्च,  सिविल अस्पताल कुनिहार 12 मार्च, 15 मार्च, 19 मार्च, 22 मार्च, 25 मार्च, 30 मार्च, 31 मार्च को पीएचसी भूमती 15 मार्च, 22 मार्च,26 मार्च,31  मार्च, पीएससी चंडी  में 9  मार्च, 12 मार्च, 15 मार्च, 19 मार्च, 22 मार्च, 25 मार्च, 30 मार्च, 31 मार्च,पीएचसी कुठाड़ में 12 मार्च, 15 मार्च, 19 मार्च, 22 मार्च, 26 मार्च, 30  मार्च, और 31  मार्च को पीएचसी पट्टा 10 मार्च,15 मार्च, 20 मार्च, 22 मार्च, 25 मार्च, 30 मार्च, 31 मार्च, टीबी अस्पताल धर्मपुर में 10 मार्च, 12 मार्च, 15 मार्च, 16 मार्च, 18 मार्च, 22 मार्च, 25 मार्च, 29 मार्च, 31 मार्च को ईएसआई अस्पताल परवाणू में 10 मार्च,12 मार्च,15 मार्च, 18 मार्च, 20 मार्च, 22 मार्च, 25 मार्च,30 मार्च, 31 मार्च, को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में  9 मार्च,10 मार्च,12 मार्च,15 मार्च,16 मार्च,17 मार्च,19 मार्च,20 मार्च,22 मार्च,23 मार्च,24मार्च, 25 मार्च,26 मार्च,27 मार्च,30 मार्च,31 मार्च को सीएससी नालागढ़  9 मार्च,10 मार्च,12 मार्च,15 मार्च,16 मार्च,19 मार्च,20 मार्च,22 मार्च,24 मार्च,26 मार्च,30 मार्च,31  मार्च को  ईएसआई अस्पताल काठा में 12 मार्च,15 मार्च,16 मार्च,18 मार्च,22 मार्च,25 मार्च,27 मार्च,30  मार्च, व 31  मार्च  को सिविल अस्पताल कंडाघाट 10 मार्च,12 मार्च,15 मार्च,16 मार्च,18 मार्च,20 मार्च,23 मार्च,24 मार्च,26 मार्च,31  मार्च को  अस्पताल सायरी में  12 मार्च,15 मार्च,19 मार्च,22 मार्च,23 मार्च और 31 मार्च,  और सिविल अस्पताल चायल  में  17  मार्च,24 मार्च,30  मार्च को टीकाकरण  जाएगा।

News Archives

Latest News