#solan सोमवार को कोरोना वायरस के 25 मामलें, परवाणू में 08 लोग पॉजिटिव

Arki Baddi Baddi + Doon Kasauli Nalagarh Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो
08 मार्च। जिला सोलन में कोरोना वायरस के 25 पॉजिटिव मामले आए है। इनमे से अधिकतर मामले परवाणू क्षेत्र से सम्बंधित है। लगातार धीरे-धीरे बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी बढ़ने लगी है। सोमवार को जिला से 925 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। इन सैम्पलों में से 268 सैम्पलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने इनकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन में सोमवार को 25 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि इनमे 21 पुरुष व 04 महिलाएं कोरोना वायरस की चपेट में आई है। इनमे रेपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से 656 सैम्पलों की जांच की गई, जिनमे 13 पॉजिटिव आई। ट्रुनेट के माध्यम जे भी जिला में 01 सैम्पल की जांच की गई जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। एमएमयू में जांच के लिए भेजे गए 23 सैम्पलों की रिपोर्ट आनी बाकी है व सीआरआई कसौली आरटीपीसीआर के जरिए जांचे जाने वाले 245 सैम्पल भी अंडर प्रोसेस चलें हुए है। सोमवार को पॉजिटिव आए 25 सैम्पलों में सोलन के 06, बद्दी के 03, नालागढ़ के 06, परवाणू के 08 व रामशहर के 02 सैम्पल है।

News Archives

Latest News