DNN सोलन
पालमपुर को नगर निगम का दर्जा दिए जाने की सूचना मिलने के बाद सोलन नगर निगम संघर्ष समिति ने आंदोलन का ऐलान किया है। समिति ने सोलन में एक आपात बैठक करके यह निर्णय लिया। समिति के संस्थापक कुल राकेश पंत ने बताया कि हाल ही में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से एक बयान समाचार पत्रों में आया है, जिसमें पालमपुर को नगर निगम बनाने की बात कहीं गई है। उन्होंने कहा कि यदि सोलन से पहले पालमपुर को नगर निगम बनाए जाता है तो सोलन नगर निगम संघर्ष समिति इसका विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी सोलन के लोगों के हितों के साथ खिलवाड़ किया गया है। सोलन हर लिहाज से नगर निगम का दर्जा पाने के लिए आगे था, लेकिन बावजूद इसके कांग्रेस सरकार ने धर्मशाला को नगर निगम का दर्जा दे दिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर मंत्रियों के द्वारा सरकार इस तरफ ध्यान नही देती है तो नगर निगम संघर्ष समिति कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।
वहीं अगर सरकार इसी तरह सोलन शहर के नगर निगम बनाने के फैसले को स्वीकार नही करती है तो आमरण अनशन भी किया जायेगा।















