SOLAN से कोरोना संक्रमण जांच के लिए भेजे गए 111 सैम्पल

Others Solan

DNN सोलन

जिला से आज कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 111 व्यक्तियों के रक्त नमूने केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। यह जानकारी आज यहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने दी।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि इन 111 सैम्पल में से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ से 29, नागरिक अस्पताल बद्दी से 34, ईएसआई अस्पताल काठा से 07, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 19, नागरिक अस्पताल अर्की से 07 तथा नागरिक अस्पताल कंडाघाट से 15 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं।
उन्होंने कहा कि गत दिवस 163 सैम्पल सहित 05 पूर्व में भेजे गए रक्त नमूनों की जांच रिपोर्ट अपेक्षित थी। इन 168 रक्त नमूनों में से 162 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। 06 सैम्पल की रिपोर्ट आनी शेष है।
डॉ. गुप्ता ने सभी से आग्रह किया कि खांसी, जुखाम, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर शीघ्र समीप के स्वास्थ्य संस्थान से सम्पर्क करें। इस सम्बन्ध में किसी भी सहायता के लिए हैल्पलाईन नम्बर 104 तथा दूरभाष नम्बर 221234 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News