DNN बद्दी
हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में शादी समारोह के दौरान कोविड 19 को लेकर सरकार द्वारा जारी हिदायतों व नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस ने 3 मामले दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई देर रात शादी समारोह का औचक निरिक्षण करने के दौरान की। पुलिस के अनुसार शादी समारोहमें निर्धारित नियमों की अवहेलना की जा रही थी और तय क्षमता से कहीं अधिक लोग शादी समारोह में मौजूद थे। जानकारी के अनुसार देर रात एसपी बददी रोहित मालपानी ने स्वयं सुराज माजरा बददी में औचक निरिक्षण किया और पाया कि शादी में करीब 400 लोग शामिल थे और काफी लोग बिना मास्क लगाए थे। इसी तरह डीएसपी लीव रिजर्व बददी साहिल अरोड़ा ने कडुआना बददी व मानपुरा में शादी समारोह का औचक निरिक्षण किया तथा वहां पर भी तय क्षमता से कहीं अधिक लोग शादी समारोह में मौजूद थे और काफी ने मास्क नहीं लगाए थे। एसपी बददी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने सुराज माजरा, कडुआना वमानपुरा में शादी समारोह का औचक निरिक्षण किया, जहां पर नियमों की अवहेलना की जा रही थी, जिस पर पुलिस ने मामले दर्ज करके कार्रवाई शुरूकर दी है। उन्होंने बताया कि आयोजकों आदि ने कोविड-19 से बचाव के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियमों की अवहेलना की।
















