DNN सोलन ब्यूरो
26 अक्तूबर। सोलन जिला में सप्ताह के शुरू में ही कोरोना मामलों में एक बड़ी राहत मिली है। सोमवार को जिला में 06 पुरुष सहित 03 महिलाएं कोरोना से संक्रमित हुई है। हालांकि इन 09 नए मामलों के अलावा एक फॉलोअप के लिए भेजा गया सैम्पल ट्रुनेट के जरिए पॉजिटिव आया है। इन मामलों में सबसे अधिक सोलन के है और अधिकतर डारेक्ट कॉन्टेक्ट में आने से कोरोना से संक्रमित हुए है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है।
उन्होंने बताया कि जिला सोलन से 139 सैम्पलों की जांच की गई है। इन सैम्पलों में से 09 से सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व अन्य सभी सैम्पल जांच में नेगेटिव पाए गए है।
केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में 47 सैम्पलों की जांच की गई। इन में 06 सैम्पल पॉजिटिव व 41 सैम्पल नेगेटिव है।
ट्रुनेट के जरिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन व सीएचसी नालागढ़ में फॉलोअप सैम्पल सहित 03 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमे फॉलोअप सैम्पल पॉजिटिव व अन्य तीन सैम्पल नेगेटिव आए है।
रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से जिला में 88 सैम्पल जांचे गए। जिसमे से 03 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 85 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
इनमे सोलन से 06, बद्दी से 02 व अर्की ब्लॉक का 01 मामला है। डारेक्ट कॉन्टेक्ट 06, वालंटियर 01 व फ्लू केटेगिरी में 03 है।















