DNN सोलन
हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन डिपो व परवाणू डिपो ने कई रूटों पर बसें दौड़ानी बन्द कर दी है। यह रुट वह है जहां या तो सवारियां कम है या फिर चालक व परिचालक को रहने व खाने की व्यवस्था नहीं हुई है। इसके चलते सोलन डिपो द्वारा 69 व परवाणू डिपो द्वारा सात रुट बन्द कर दिए है। हालांकि, सोलन व परवाणू डिपो ने लोकल रूटों पर लोगों को परेशानी न हो इसके लिए विशेष ध्यान रखा है और विभिन्न जगहों पर स्टाफ की तैनाती की गई है, जो हर एक जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंचा रहे है। बता दें कि जिला सोलन में सरकार के निर्देशानुसार बसों को एक जून से दौड़ाया जा रहा है। निगम द्वारा एक जून को हिमाचल पथ परिवहन डिपो सोलन के 136 लोकल व हिमाचल के रूटों पर बसें दौड़ाई थी जबकि परवाणू डिपो द्वारा 25 रुट पर बसों को दौड़ाया था, लेकिन अब निगम ने यात्रियों व अन्य व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए बसों को जरूरी रूटों पर दौड़ा रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी डिपो सोलन सुरेश धीमान ने बताया कि 67 रूटों पर बसें नहीं दौड़ाई जा रही है। जिन रूटों पर ईंधन का खर्च और सवारिया नहीं मिल पा रही थी उन रूटों को बंद किया गया है। साथ ही क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी परवाणू डिपो संजीव बिष्ट ने बताया कि सात रूटों पर सवारियां नहीं मिल रही थी। इसको लेकर रूट बन्द है। हर एक जगह पर निगम का स्टाफ तैनात है और लोगों को परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।















