DNN सोलन ब्यूरो
05 मार्च। हिमाचल प्रदेश विधानसभा से नेता प्रतिपक्ष के आलावा अन्य विधायकों के निलंबन को लकेर कांग्रेस पार्टी ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय में सरकार के खिलाफ खूब गुस्सा निकला और नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा उपाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि सरकार तानाशाही भरा रवैया अपना रही है, जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर सत्ता के नशे में चूर होकर कांग्रेस विधायकों के साथ हुए दुर्व्यवहार व धक्का-मुक्की बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। बीजेपी के विधायक व मंत्री ने कांग्रेस विधायकों को सरेआम धक्के देते हुए वीडियो में भी दिखाई दे रहे हैं। बावजूद इसके कांग्रेस विधायकों को निलंबित किया गया है, जो कि सरासर गलत है। इसका सोलन कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। इस दौरान उन्होंने मांग भी कि है की विधानसभा उपाध्यक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 















