SOLAN विधानसभा के ग्राम केंद्रों पर युवा मोर्चा के प्रभारी नियुक्त

Politics Solan

DNN सोलन

भारतीय जनता युवा मोर्चा सोलन मण्डल की बैठक आज दीपकमल कार्यालय सोलन में सम्पन हुई जिसकी अध्यक्षता सोलन मण्डल के अध्य्क्ष मुकेश शर्मा ने की जिसमें सोलन ज़िला के अध्य्क्ष भरत साहनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।  बैठक में पार्टी द्वारा दिये आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई जिसमे विशेष तौर पर युवा मोर्चा द्वारा चलाये जा रहे महाअभियान वन बूथ ट्वेंटी यूथ को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गयी तथा सोलन विधानसभा के  ग्राम केंद्रों पर युवा मोर्चा  के  प्रभारी नियुक्त किये गए और वन बूथ टेन यूथ में 1200 युवाओं को जोड़ने के बाद लक्ष 2500 युवाओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का है।

25 नवंबर तक इस अभियान को पूर्ण करने का निश्चित किया गया है। उसके बाद युवा मोर्चा सोलन मण्डल का समेलन करवाया जाएगा जिसमे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को निमंत्रण दिया जाएगा और इन युवाओं के साथ एक सवांद का कार्यक्रम किया जाएगा।  युवा मोर्चा में लगातार उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को पदोन्नति दी गयी है जिसमे विशाल वैश को सोलन मण्डल का महामंत्री नियुक्त किया गया है अनुपम रत्न को उपाध्यक्ष प्रवीण गुलेरिया को मुख्य प्रवक्ता संदीप सोनी तथा राजू को सचिव और अमृत शर्मा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।

News Archives

Latest News