SOLAN रेट लिस्ट डिस्प्ले न करना दुकानदारों को पड़ गया महंगा

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)

10 अगस्त । फल व सब्जियों के अधिक दाम वसूलने व दुकानों पर रेट लिस्ट डिस्प्ले न करना दुकानदारों को महंगा पड़ गया। विभाग ने दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फल-सब्जियों को सीज कर दिया है और रेट लिस्ट लगाने व अधिक दाम वसूली करने को सख्त मना किया है। जानकारी के अनुसार जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने  जिला की विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर आठ सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 215 किलोग्राम फल व सब्जियां सीज की है। विभाग की टीम ने यह कार्रवाई सोमवार को सोलन, अर्की व नालागढ़ में की।

बता दें कि विभाग द्वारा यह कार्रवाई  हिप्र वस्तु मूल्याकंन व प्रदर्शन आदेश, 1977 तथा हिप्र जमाखोरी व मुनाफाखोरी उन्नमूलन आदेश, 1977 के तहत की गई है। जिसके तहत  215 किग्रा फल एवं सब्जियां ज़ब्त की गई। इसी के साथ 01 व्यापारिक परिसर से 14.2 किग्रा का एक  एलपीजी सिलेण्डर भी ज़ब्त किया गया क्योंकि इस सिलैंडर का व्यापारिक प्रयोग किया जा रहा था।

गौरतलब हो कि जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के आदेशानुसार विभिन्न जगहों पर कार्रवाई की थी और अब फिर विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। इस वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) में लोगों को उचित मूल्यों पर ही सब्जियां उपलब्ध हो सके। इस के चलते विभाग की टीम द्वारा जिलाभर में दुकानों पर जाकर रेट लिस्ट व अन्य जानकारी एकत्र कर रही है। जांच के दौरान अधिक मूल्यों पर सब्जी व अन्य आवश्यक वस्तुएं बेच रहे दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। सोमवार को भी सोलन शहर, अर्की व नालागढ़ में दुकानों की चैकिंग की गई है। इस दौरान विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए रेट लिस्ट से अधिक दामों पर सब्जी बेच रहे विक्रेताओं पर शिकंजा कसा है। इस कार्रवाई के दौरान दो दुकानदार सब्जी के अधिक दाम वसूलते हुए पाए गए हैं। इन पर विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए 215 किलोग्राम सब्जी को जब्त किया है।

क्या कहना है  जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रण, सोलन का

जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक मिलाप शांडिल  ने कहा कि निरीक्षक दल द्वारा 215 किग्रा फल एवं सब्जियां ज़ब्त की गई। इसके अतिरिक्त एक व्यापारिक परिसर से 14.2 किग्रा का 01 एलपीजी सिलेण्डर भी ज़ब्त किया गया। उक्त  कार्रवाई उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई है। उन्होंने सभी किराना, फल एवं सब्जी विक्रेताओ से आग्रह किया कि वे अपनी दुकान पर सब्जियों व फलों की मूल्य सूची दैनिक आधार पर अनिवार्य रुप से प्रदर्शित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यदि किसी दुकानदार द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया तो उसके विरूद्ध सख्त करवाई अमल में लाई जाएगी।

News Archives

Latest News