SOLAN युवाओं ने जलाया चीन का सामान भारतीय सैनिकों की शहादत के बाद फूटा गुस्सा

Others Solan

DNN सोलन
भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए 20 भारतीय सेना के जवानों के बाद युवाओं का गुस्सा चीन के प्रति बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में सोलन के युवाओं ने शामती क्षेत्र में एकत्रित होकर चीन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चीन में बने सामान को जलाया और लोगों से अपील की कि वे चीन के सामान का पूरी तरह से बहिष्कार करें। साथ ही युवाओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि वे देश के सैनिकों की शहादत का बदला जरूर लें। इस मौके पर युवा आशीष ठाकुर ने कहा कि इस घटना के बाद देश का युवा काफी आहत है और केंद्र सरकार से चीन को सबक सिखाने की मांग करता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे चीन के सामान का बहिष्कार करें और उसे न खरीदें। वही दूसरे युवक देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि चीन द्वारा धोखे से भारत के 20 सैनिकों को शहीद करने से सभी लोग आहत हुए हैं और भारत को चीन को सबक सिखाना चाहिए।

News Archives

Latest News