DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
07 अगस्त। जिला सोलन में कोरोना वायरस पर चेन में ब्रेक नहीं लग रही है। शुक्रवार को भी इस चेन में नए मामले जुड़ गए है। जिला सोलन में शुक्रवार को 35 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। यह मामले बीबीएन, सोलन, कंडाघाट, परवाणू क्षेत्र के हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को आए कोरोना पॉजिटिव मामले में अधिकतर डारेक्ट कॉन्टेक्ट है, जबकि एक पुलिस कर्मी भी कोरोना की चपेट में आया है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि जिला में शुक्रवार को 35 कोरोना पॉजिटिव मामले आए है। उन्होंने बताया कि जिला से 05 अगस्त व 06 अगस्त को सीआरआई कसौली भेजे गए सैम्पलों में से 50 सैम्पल अंडर प्रोसेस थे, जिनकी रिपोर्ट 07 अगस्त को शाम छह बजे जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची है। इस रिपोर्ट में जिला से 35 सैम्पल कोरोना पॉजिटिव निकले है। इन 35 सैम्पलों में 10 सैम्पल सोलन शहर, एक सैम्पल कंडाघाट, 03 सैंपल परवाणू व 18 सैम्पल बीबीएन क्षेत्र के है। यह सैम्पल जांच को 06 अगस्त को भेजे गए थे जबकि 05 अगस्त के अंडर प्रोसेस सैम्पलों में से भी बीबीएन क्षेत्र के तीन सैम्पल कोरोना पॉजिटिव आए है।
जिला से शुक्रवार को भेजे 338 सैम्पल
जिला स्वास्थ्य विभाग रोजाना कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सेम्पलिंग कर रहा है। इसी को लेकर जिला से शुक्रवार को भी सैम्पल जांच के लिए सीआरआई कसौली भेजे गए है। जिला के विभिन्न संस्थानों से लिए गए 338 सैम्पल जांच को भेजे गए है। इन सैम्पलों की रिपोर्ट आने अभी बाकी है। बरहाल, जिला स्वास्थ्य विभाग इस चेन में ब्रेक लगाने के लिए लगातार एहतिहाती कदम उठा रहा है।
जिला में एक ओर ने दी कोरोना को मात
जिला सोलन में जहां रोजाना कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं जिला में संक्रमित मरीज कोरोण वायरस को भी मात दे रहे है। शुक्रवार को भी कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीज में वायरस को मात दी है और रिकवर हो गया है।















