Solan में 28 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित

Others Solan

DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ोग फीडर 11 केवी के कार्य के कारण 11 केवी रबौण फीडर की विद्युत आपूर्ति 28 अगस्त, 2021 को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने आज यहां दी।
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 28 अगस्त, 2021 को प्रातः 9.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक वशिष्ट काॅलोनी, रबौण, नेगी काॅलोनी, राधा स्वामी सत्संग, कोविड अस्पताल, माहुनाग मंदिर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

Latest News