Solan में 24 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित

Others Solan

DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन (Solan) से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जुलाई, 2021 को 11 केवी फीडर सोलन नम्बर-2 के अन्तर्गत सामान्य मुरम्मत कार्य के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता विपुल कश्यप ने दी।
विपुल कश्यप ने कहा कि इसके दृष्टिगत न्यू कथेड़, 132 केवी उपकेन्द्र के समीप, हाउसिंग बोर्ड, कलीन, डिग्री काॅलेज, शनि मंदिर, आफिसर काॅलोनी, सूर्या विहार (Surya Vihar), खलीफा लाॅज, फोरेस्ट रोड, पेलेस रोड, टैंक रोड, (JBT Road) जेबीटी रोड, डाईट, गनालग, मतियूल, खनोग तथा जुब्बड़ में 24 जुलाई, 2021 को दोपहर 2.00 बजे से बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी।
उन्होंने इस अवधि के दौराल लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News