DNN सोलन
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 19 जनवरी, 2021 को द्वितीय चरण में सोलन जिला की 240 ग्राम पंचायतों में से 82 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
उपायुक्त ने कहा कि द्वितीय चरण में लगभग 1,14,362 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेगें। इनमें लगभग 58235 पुरूष तथा लगभग 56127 महिलाएं हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित निर्वाचन के लिए सभी प्रबन्ध पूर्ण कर लिए गए हैं।
के.सी. चमन ने कहा कि मतदान प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक होगा।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड नालागढ़ में 19 जनवरी, 2021 को द्वितीय चरण में 26 ग्राम पंचायतों में, विकास खण्ड कुनिहार में 19 ग्राम पंचायतों में, विकास खण्ड धर्मपुर में 15 ग्राम पंचायतों में, विकास खण्ड सोलन में 13 ग्राम पंचायतों में तथा विकास खण्ड कण्डाघाट में 09 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा।
उन्होंने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड में 19 जनवरी, 2021 को ग्राम पंचायत भाटियां, बहेड़ी, बगलैहड़, चीलड़, छियाछी, ढांग निहली, ढैला, डोली, घोलोवाल, हरिपुर संडोली, जगतपुर, जगनी, कोईड़ी, क्यार कनैता, लग, लूनस, मलपुर, मस्तानपुरा, नंड, नंदपुर, पंजैहरा, प्लासीकलां, रडियाली, रतवाड़ी, साई तथा ग्राम पंचायत सुनेड़ में मतदान होगा।
उपायुक्त ने कहा कि विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत पलोग, नवगांव, सन्याड़ी मोड़, सूरजपुर, घणागुघाट, हाटकोट, कोठी, मांगल, रौड़ी, दसेरन, बलेरा, बनोह खरड़हट्टी, बातल, कोटली, जघून, मांगू, पट्टा, चंईयाधार तथा शहरोल में मतदान होगा।
के.सी. चमन ने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत टकसाल, प्राथा, रौड़ी, मंडेसर, केंडोल, बढलग, कालूझंडा, घड़सी, हुड़ंग, बाड़ियां, सनवारा, नाहरी, चम्मों, जगजीतनगर तथा जाबली में मतदान होगा।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत मशीवर, देवठी, सन्होल, आंजी, अन्हेच, नेरीकलां, पड़ग, शड़याणा, बसाल, पट्टा बरावरी, भारती, चेवा तथा शमरोड़ में मतदान होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि द्वितीय चरण में 19 जनवरी, 2021 को कण्डाघाट विकास खण्ड की जधाणा, बीशा, हिन्नर, ममलीग, पौधना, मही, चायल, वाकना तथा सकोड़ी में मतदान होगा।















