SOLAN में 12 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित

Others Solan

DNN सोलन

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 फरवरी, 2020 को 11 केवी सोलन फीडर-2 का आवश्यक मुरम्मत व रखरखाव कार्य किया जाना है। यह जानकारी बोर्ड के सहायक अभियन्ता बलदेव चन्द ने दी।
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 12 फरवरी को इस फीडर के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रों न्यू कथेड़, फलोरा होटल, सपरून, गुरूद्वारा, क्लीन, कोटला नाला, डिग्री कॉलेज, सूर्या विहार, तहसील, धोबीघाट, चौरीघाटी, सेरी, पाजो, गलानग, मतियूल व आसपास के क्षेत्रों में वद्युत आपूर्ति प्रातः 11.00 बजे से दोपहर  1.00 बजे तक बाधित रहेगी।
उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News