SOLAN में 10 साल बाद मई में हुई इतनी गर्मी

Others Solan

DNN सोलन
सोलन जिला में वीरवार को दिन इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। करीब 10 साल बाद मई महीने में इतना तापमान पहुंचा है। डा. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विवि के मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्र्री व न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्र्री सेल्सियस था। सोलन के आसपास के जंगलों में लगी आग के कारण भी जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। दोपहर के समय बाजार सुने दिखने लगे है।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *