SOLAN में होगा शिमला संसदीय क्षेत्र का पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन

Politics Shimla
DNN शिमला
प्रदेश भाजपा ने मंडी में पन्ना प्रमुख सम्मेलन की सफलता के बाद अब शिमला संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन सोलन के पुलिस मैदान में होगा। इस सम्मेलन में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व सहित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, सहित केंद्र एवं प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।इस सम्मेलन में लगभग चालीस हजार पन्ना प्रमुख भाग लेंगे। यह सम्मेलन 23 दिसंबर को सोलन के पुलिस मैदान में होना तय हुआ है।इस सम्मेलन की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई तथा जिम्मेदारियां तय की गईं।
बैठक में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सहजल, मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, सांसद वीरेंद्र कश्यप, प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोतम गुरेलिया, उपाध्यक्ष खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, विधायक एवं जिला शिमला प्रभारी सुखराम चौधरी, विधायक बलवीर वर्मा, मेयर कुसुम सदरेट, उप-मेयर राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव रतन पाल व शशीबाला, पूर्व सांसद बिमला कश्यप,सोलन भाजपा के जिलाध्यक्ष केएल ठाकुर, विनय गुप्ता, संजय सूद, अजय श्याम व सभी मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News