SOLAN में हैरोइन के साथ 6 युवक गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन
एक कमरे में मौजूद 6 युवकों को सोलन पुलिस ने हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास 4.87 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकिया गया है।
पुलिस के अनुसारा सोलन पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर सरूपन बिजली बोर्ड आफिस के नजदीक एक कमरे में छापा मारा। यहां पर छापे के दौरान 6 युवक कमरें में मौजूद रहे। एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नाम पता पूछने पर इन्होंने अपनी पहचान राहुल, रजत, मनोज, भवानी, करण व दिनेश के तौर पर बताई। इनके पास से 4.87 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest News