DNN सोलन
शहर पुलिस (City Police) ने रेलवे लाइन (Railway Line) के नजदीक घूम रहे एक युवक को शक के आधार पर चैक करने पर उसके पास से हैरोइन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक तमिलनाडु का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार शहर पुलिस चौकी की टीम के मुख्य आरक्षी राजेंद्र की अगवाई में गश्त कर रही थी इसी दौरान रेलवे लाइन के नजदीक एक युवक घूमता हुआ पुलिस को दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को चैकिंग के लिए रोका तो युवक से 5.26 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
युवक की पहचान सोनू कुमार तमिलनाडु के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।














