SOLAN में यातायात नियम तोड़ने वालों 298 के चालान

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन जिला में यातायात नियम तोड़ने वाले पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए सोमवार को सोलन पुलिस ने जिला में 298 के चालान किए और इनसे 51 हजार रुपए के करीब जुर्माना भी वसूला गया।

एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि इस दौरान डेंजर्स ड्राइविंग के 7, वाहन में प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने पर 2, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने पर 1, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर 118, बिना हेलमेट के दोपहिया चलाने पर 67, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर 14, आईडल पार्किंग के 32 तथा 62 अन्य चालान किए गए। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे 3 लोगों के भी चालान कर के मौके पर 3000 रुपए जुर्माना वसूला गया है।

News Archives

Latest News