SOLAN में मचा पानी के लिए हाहाकार, जनता परेशान, नेता खामोश

Others Solan

DNN सोलन
बरसात के मौसम में सोलन के लोग एक एक बंूद पानी के लिए तरस रहे है। यहां के कई क्षेत्रों में पिछले 6 दिनों से पानी नहीं आया है। मजबूरी में लोगों को पानी के लिए प्राकृतिक जल स्त्रोतों का रुख करना पड़ रहा है, लेकिन उसने भी जल-जतीन बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है। लोगों को बाजार से मिनरल वाटर की बोलते खरीदकर गुजारा करना पड़ रहा है। अहम बात यह है कि पानी की गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्र के नेता व अधिकारी खामोश है। अश्वनी खड्ड से पानी की लिफ्टिंग बंद है। वहीं दूसरी ओर बुधवार को शिमला क्षेत्र में जबरदस्त बारिश होने के कारण गिरी पेयजल योजना में फिर से सिल्ट आ गई है। जिसके कारण बुधवार को गिरी पेयजल योजना से शाम तक पानी की पूरी लिफ्टिंग नहीं हो पा रही थी। वहीं दूसरी ओर मामले की गंभीरता का इस बात से पता लगाया जा सकता है कि शहर के मिनी सचिवालय में भी पानी की एक बंूद नहीं है। यहां पर कैंटिन चला रहे व्यक्ति नरेंद्र चौहान को लोगों को  मिनरल वाटर से चाय बनाकर पिलाना पड़ रही है। जबकि मिनी सचिवालय के लिए प्रशासन से अलग से पेयजल पाइप लाइन बिछाई हुई है।

News Archives

Latest News