DNN सोलन (श्वेता )
मां शूलिनी सेवादल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहा है। 1 जनवरी को पैदा हुई पांच बेटियों को इस संस्था ने 51-51 सौ रुपए के चैक भेंट किए। संस्था के अध्यक्ष सुशील चौधरी ने बताया कि उनकी संस्था सोलन में हर वर्ष गरीब बेटियों की शादियां करवाती है और अब तक 9 गरीब बेटियों की शादियां करवा चुकी है। पिछले कई सालों से यह संस्था हर वर्ष की 1 जनवरी को सोलन के अस्पताल में पैदा होने वाली बेटियों को इस प्रकार से चेक भेंट करता है।















