DNN सोलन
लोगों को नशे से बचाने के लिए सरकार लाखों रुपए खर्च करके जागरूकता अभियान चला रही है, लेकिन बावजूद इसके युवा है किसी मानने को तैयार ही नहीं है। सोलन में चिट्टा मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोलन पुलिस ने एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। गश्त के दौरान पुलिस ने दोहरी दिवाल के नजदीक यह गिरफ्तारी की। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस ने देखा की एक युवक पावर हाऊस रोड़ की तरफ आ रहा था। इसके हाथ में एक थैली थी, जो पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस ने शक होने पर तुरंत ही उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की। नाम पूछने पर उसने अपना नाम मदन गोपाल निवासी जौणाजी उम्र 19 वर्ष बताई। इसके पास मौजूद थैली की तलाशी लेने पर उसमें 21.72 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपी से चिट्टे को लेकर पूछताछ कर रही है।















