Solan में नगर निगम ने हटवाएं बच्चों के लिए लगे झूले व बेंच

Others Solan

Dnewsnetwork

बच्चों की सुविधा के लिए नगर निगम द्वारा सोलन शहर (Solan) के विभिन्न वार्डों में लगाए गए झूले व बेंच हटाया दिए गए है। शुरू में यह चर्चा होती रही कि ठेकेदार को पेमेंट ना होने के कारण ठेकेदार ने इन्हें हटाया है लेकिन जब नगर निगम के उच्च अधिकारियों से संबंध में संपर्क किया गया तो जानकारी मिली की कंपनी का कम गुणवत्ता पूर्ण नहीं था झूले अच्छे नहीं लगे थे ऐसे में नगर निगम ने यह अंदेशा जताया था कि यदि इन झूलों पर बच्चे झूलते हैं और कोई बड़ा हादसा होता है तो नगर निगम के कार्य प्रणाली पर सवाल उठेंगे । इसलिए इन्हें हटाने के लिए संबंधित ठेकेदार को पहले ही कह दिया गया था और अब ठेकेदार ने इन्हें हटाना शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार सोलन में शहर के विभिन्न वार्डों में नगर निगम (Nagar Nigam) सोलन द्वारा करीब 10 लाख रुपए के टेंडर करके चंडीगढ़  (Chandigarh) की एक कंपनी को झूले लगाने का कार्य दिया गया था। नगर निगम सोलन ने वार्ड नंबर 7 में 2.18 लाख, वार्ड नंबर 10 में 2.57 लाख वार्ड नंबर 16 में 2.90 लाख व वार्ड नंबर 4 में 2.59 लाख रुपए के टेंडर झूले लगाने के लिए लगाए थे। लेकिन शुरू से ही इन झूलों की और बच्चों की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लग रहे थे ऐसे में नगर निगम सोलन द्वारा संबंधित ठेकेदार को इन्हें हटाने के निर्देश जारी किए थे।

वहीं इस मामले में नगर निगम की कमिश्नर एकता काप्टा से बात करने पर उन्होंने कहा कि झूले लगाने के लिए करीब 10 लाख रुपए का टेंडर किया गया था और शहर के चार वार्डो में झूले लगाए गए थे, लेकिन झूलों की गुणवत्ता सही न होने के कारण इन्हें हटाने के लिए चंडीगढ़ की कंपनी को कह दिया गया था और अब ठेकेदार ने एक-एक करके सभी वार्डो से झूले व बेंच हटाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य का अब दोबारा से नया टेंडर किया जाएगा।

News Archives

Latest News