DNN सोलन (श्वेता भरद्वाज)
14 जनवरी। सोलन में वीरवार को 2 लोगों द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शामती के नजदीकी गांव शियोथल में रहने वाले एक ऑटो चालक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वही दूसरा मामला सोलन के वार्ड नंबर 12 में सामने आया है यहां पर भी एक सिरमौर के युवक द्वारा आत्महत्या की गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एएसपी अशोक वर्मा ने कहा दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।















