DNN सोलन (आदित्य सोफत)
18 अप्रैल। जिला सोलन में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने से पहले महिला चिकित्सक पॉजिटिव आई है। महिला चिकित्सक का सैंपल कुछ ही दिन पहले आरटीपीसीआर के जरिए जांचा गया है और रिपोेर्ट आने पर यह खुलासा हुआ है। महिला चिकित्सक जिला स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में तैनात है। इससे पहले भी जिला स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में तैनात महिला चिकित्स पॉजिटिव आ चुकी है। हालांकि, महिला चिकित्सक को कोरोना वैक्सीन की दोनों डॉजिज लगाई जका चुकी थी। इसके बाद महिला को कोरोना के लक्षण आने पर सैम्पल जांच करवाई तो महिला की रिपोेर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। महिला के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जेनेटिक स्क्रीनिंग टैस्ट करवाने के लिए सैंपल भेजा था। इस सैंपल की रिपोेर्ट लगभग 25 से 30 दिन के भीतर आई थी थी और महिला चिकित्सक में यूके स्ट्रेन की पुष्टि हुई थी। अब फिर जिला स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में तैनात एक अन्य महिला चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला चिकित्सक द्वारा जिस दिन कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई उसी ही दिन महिला ने कोरोना वायरस जांच के लिए सैंपल जांच के लिए दिया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनका सैम्पल भी जीनोम स्टडी के लिए भेजा है और रिपोेर्ट आने के बाद ही स्ट्रेन का पता लगा पाएगा। उधर, जिला सोलन से 72 सैम्पल जीनोम स्टडी के लिए भेजे गए है, जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। जिला सोलन में लगातार कोरोना वायरस के मामले भी बढ़ते जा रहे है। पिछले वर्ष के मुकाबले अप्रैल माह में तीन से चार गुणा तेजी से मामले बढ़ रहे है। बीते कुछ दिनों की बात की जाए तो सोलन जिला में रोजाना कोरोना वायरस का आंकड़ा शतक पार पहुंच रहा है और बीते चार दिनों में पांच लोगों ने कोरोना वायरस से दम तोड़ा है।
शनिवार को जिला में 126 लोग पॉजिटिव
जिला सोलन में शनिवार को भी कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत हुई है। दोनों व्यक्तियों का इलाज एमएमयू अस्पताल में चला हुआ था। उधर, जिला में 126 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है। सोलन जिला के डगशाई में रहने वाले 40 वर्षीय व नालागढ़ में रहने वाले 43 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना से दम तोड़ा है। दोनों का इलाज एमएमयू अस्पताल में चला हुआ था, लेकिन इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि शिवार को जिला में 1,493 सैंपल जांचे गए है। जिनमे आरटीपीसीआर के जरिए 932 व रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से 561 सैम्पल जांचे गए, जिनकी रिपोर्ट देर शाम विभाग के पास पहुंची। इनमें से 126 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमे सोलन के 24, बद्दी के 35, नालागढ़ के 18, एमएमयू के 02, अर्की के 06, परवाणू के 06, धर्मपुर के 17, चंडी के 17 व अन्य 04 मामले है। जिला में शनिवार को 1380 एक्टिव केस है। इनमें से 37 का इलाज अस्पताल में चला है, जबकि अन्य का इलाज होम आइसोलेशन में चला है और विभाग द्वारा इन पर निगरानी रखी जा रही है।
क्या कहना है सीएमओ सोलन का
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डा. राजन उप्पल ने बताया कि महिला चिकित्सक दूसरी डोज लगाने से पहले पॉजिटिव आई है। जिस दिन महिला ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई है उसी दिन महिला ने अपना कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजा था। उन्होंने बताया कि लोगों को अब सतर्क रहने की जरूरत है।















