SOLAN में जल्द बदली जाएगी 108 की 5 एंबुलेंस

Himachal News

DNN सोलन

उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि सोलन जिला में 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से इस वर्ष जून माह तक विभिन्न प्रकार की आपाताकालीन सेवाओं में 1 लाख 12 हजार 272 रोगियों को आपातकालीन स्थिति में प्रदान की गई। केसी चमन आज यहां जीवीके ईएमआरआई 108 राष्ट्रीय आपाताकालीन एंबुलेंस सेवा के संबंध में आयोजित एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्हांेने कहा कि इस अवधि के दौरान पुलिस द्वारा सूचित 4325 आपात मामलों, अग्निशमन के 1373 आपात मामलों तथा चिकित्सा आपाताकाल के एक लाख 6 हजार 574 मामलों में सेवाएं प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि आपाताकालीन चिकित्सा तकनीशियन (ईएमटी) द्वारा 1043 प्रसव एंबुलेंस में ही करवाए गए।
केसी चमन ने जीवीके 108 एंबुलेंस के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बैठक में जनहित में लिए गए निर्णयों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट इस कार्यालय को प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी जिला प्रशासन द्वारा 108 सेवा को जो निर्देश दिए गए हैं उनके विषय में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट इस कार्यालय को शीघ्र उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कि अर्की उपमंडल के तहत लोहारघाट तथा चंडी-कश्लोग क्षेत्रों में 108 एंबुलेंस सेवा शुरू करने के लिए सर्वेक्षण करवाएं ताकि इन क्षेत्रों के लोगों को भी आपात स्थिति में त्वरित सुविधा प्रदान की जा सके।
उपायुक्त ने कहा कि सोलन जिला में 11 पुरानी 108 एंबुलेंस को बदला जा चुका है तथा शीघ्र ही 5 अन्य पुरानी 108 एंबुलेंस को भी बदल दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के सभी बस अड्डों तथा सभी बसों में 108 सेवा के स्टीकर चिपकाएं जाएं और लोगों को इस सेवा के विषय में प्रचार-प्रसार के माध्यम से जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि अगस्त 2019 के अंत तक धर्मपुर, जाबली, चेवा, सलोगड़ा तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित अन्य ग्राम पंचायतों में त्वरित राहत प्रणाली (आईआरएस) से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। उन्होंने अगली बैठक से पूर्व पुलिस, अग्निशमन तथा 108 एंबुलेंस सेवा की सामूहिक माॅकड्रिल करवाने के निर्देश भी दिए। 108 एंबुलेंस के कार्यक्रम प्रबंधक आकाश दीप ने बैठक में विभिन्न सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। बैठक में भारतीय प्रशासनिक सेवा की परिवीक्षाधीन अधिकारी डाॅ. निधि पटेल, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक सोलन अनिल वर्मा तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एनके गुप्ता उपस्थित थे।

News Archives

Latest News