DNN सोलन
रफी नाइट के ऑडिशन 26 मई को साईं संजीवनी हॉल में होंगे। इसके अलावा 2 जून को सोलन के मुरारी मार्केट हॉल में ग्रैंड फिनाले होगा। इस संबंध में संस्था के अध्यक्ष रवीन्द्र कंवरपाल ने शनिवार को पत्रकार वार्ता की। रवीन्द्र कंवर पाल ने बताया कि
कंवर पाल ने बताया कि पिछले 25 सालों से रफी नाईट का आयोजन उदय फोरम करवा रही है। फोरम का रफी नाईट करवाने का उद्देश्य हिमाचल की छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस साल ऑडिशन में हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों के कलाकार भी इसमें भाग ले सकते हैं। इसके लिए प्रतिभागी को 200 रुपये शुल्क देना होगा व छात्रों के लिए इसकी दर 100 रुपये तय की गई है। उन्होंने बताया कि संस्था के संस्थापक कमलेश शर्मा के निधन के बाद वह इसे नहीं करवा पाए, लेकिन इस वर्ष सभी को साथ लेकर इसका आयोजन किया जा रहा है। इसमें रफी के गानों के अलावा लड़कियों के लिए लता के गानों की प्रतियोगिता रखी गई है। उन्होंने कहा कि इस बार हिमाचल के मशहूर लोक गायक के.एल. सहगल व संस्था के संस्थापक कमलेश शर्मा के परिवार के सदस्यों को भी स मानित किया जाएगा। इस मौके पर संस्था के महासचिव रणवीर सिंह राणा, पैट्रन मदन हिमाचली, पी.आर.ओ. भूपेन्द्र मिन्हास, यूजिक डायरेक्टर देवेन्द्र, सदस्य हर्ष जोशी, विजय कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
WATCH VIDEO















