SOLAN में छा सकता है पानी का संकट

Others Solan

DNN सोलन

सोलन में आगामी दिनों में पानी की दिक्कत का सामना सोलन के लोगों को करना पड़ सकता है। पिछले 2 दिनों से सोलन शहर को पानी देने वाली अश्वनी पेयजल योजना बंद है। जबकि शुक्रवार को गिरी पेयजल योजना भी रुक रुक कर चली है। जिसके कारण नगर परिषद के टैंकों में पानी पूरी मात्रा में नहीं पहुंच पाया है। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता सुमित सूद ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान भारी मात्रा में गाद आने के कारण अश्वनी पेयजल योजना 2 दिनों से बंद है। शुक्रवार को गिरी पेयजल योजना में 3 बजे तक बिजली गुल रही। इसके बाद बिजली आती जाती रही। बिजली की दिक्कत आने के कारण मात्र 2 लाइनों से ही पानी लिफ्ट हो पाया है। रात तक पूरी स्कीम चलने की उम्मीद है।

News Archives

Latest News